Tuesday, 27 February 2018

Read this before perches the jio coin

Read this before perches the jio coin  
Read this before perches the jio coin  
नई दिल्ली : रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने क्रिप्टो करेंसी को लेकर उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना जारी की है. रिलायंस की तरफ से कहा गया है पिछले कुछ दिनों में मीडिया रिपोर्टस और कई वेबसाइट से पता चला है कि JioCoin एप लॉन्च होने की खबर आ रही है. इसके माध्यम से लोगों से क्रिप्टोकरेंसी में इनवेस्ट करने के लिए कहा जा रहा है. अब Reliance Jio ने क्रिप्टो करेंसी JioCoin को लेकर ग्राहकों को सूचना दी है कि जियो ने इस तरह के किसी भी एप को डाउनलोड करने से ग्राहकों को मना किया है.

Read this before perches the jio coin  
ग्राहकों को गुमराह किया जा रहा
कंपनी ने यह भी जानकारी दी कि इस तरह का कोई भी एप रिलायंस जियो की ओर से लॉन्च नहीं किया गया है. जियो की तरफ से कहा गया है कि JioCoin के नाम से आने वाला ऐसा कोई भी एप फर्जी है और लोगों को सलाह दी जाती है कि ऐसे किसी भी ऐप से दूर रहे. इस तरह के ऐप से ग्राहकों को गुमराह किया जा रहा है. जियो की तरफ से यह भी कहा गया कि जो लोगों को गुमराह कर रहे हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए अधिकार सुरक्षित हैं.

प्ले स्टोर पर 22 एप उपलब्ध
पिछले दिनों व्हाट्सएप पर एक लिंक देकर यह भी दावा किया गया था कि 31 जनवरी 2018 से पहले रजिस्ट्रेशन कराने वाले को फ्री में जियोकॉइन मिलेगा. आपको बता दें कि इस तरह की कई रिपोर्ट सामने आई थी कि JioCoin क्रिप्टो करेंसी के नाम पर करीब 22 एप प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं. जिनमें Jio Coin, Jio Coin Buy और Jio Coin Crypto Currency जैसे एप शामिल हैं. इन एप को 10 हजार से लेकर 50 हजार लोगों ने डाउनलोड दिया गया है.

सभी दावों को झूठा बताया
आपको बता दें कि पिछले दिनों खबर आई थी कि टेलीकॉम इंडस्ट्री में धमाल मचाने के बाद रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपनी क्रिप्टोकरेंसी लाने का प्लान कर रहा है. यह भी बताया गया था कि इस प्रोजेक्ट को मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी लीड करेंगे. कुछ वायरल मैसेज में जियो कॉइन के 100 रुपए में लॉन्च होने का भी दावा किया गया था. अब इन सभी खबरों को जियो की तरफ से झूठा बताया गया है.

Wednesday, 21 February 2018

हस्तमैथुन के फायदे 5 benefits of Musturbration

विशेषज्ञों का मानना है कि हस्तमैथुन एक स्वस्थ सेक्स जीवन का हिस्सा है. हस्तमैथुन हाथ या अन्य किसी चीज़ से यौन आनंद प्राप्त करने का तरीका होता है. कई समाजों में आमतौर पर इसे अनैतिक और हानिकारक माना जाता है. लेकिन विशेषज्ञों की राय उलट है और वे इसे सुख की अनुभूति के साथ-साथ पुरुषों और महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए फ़ायदेमंद भी मानते हैं.


विशेषज्ञों के मुताबिक़ ये हैं हस्तमैथुन के पांच फ़ायदे
1. हस्तमैथुन से मासिक धर्म से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मिल सकती है. मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द से हस्तमैथुन से निकलने वाले रसायन की वजह से राहत मिलती है. फिनबर्ग स्कूल ऑफ़ मेडिसिन में स्त्री और प्रसूति रोग की प्रोफेसर लॉरा स्ट्रीचर कहती हैं, "हस्तमैथुन से गीलापन बढ़ता है जिससे कि योनि का सूखापन दूर होता है और इससे दर्द से राहत मिलती है."

2. पत्रिका 'सेक्शुअल एंड रिलेशनशिप थैरेपी' के मुताबिक इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और यह संक्रमण से बचाता है. कई शोधों से पता चला है कि जिन लोगों में ऑर्गेज्म अधिक हुआ होता है उनमें इम्युनोग्लोबिन ए की मात्रा अधिक होती जो जुकाम से बचाने में सहायक होती है.
3. फ्रेंच इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल रिसर्च के शोध के मुताबिक हस्तमैथुन के बाद अच्छी नींद आती है. अनिद्रा को दूर करने का यह सबसे सुरक्षित और बेहतर तरीका है खासकर मर्दों के लिए. क्योंकि इसके बाद मर्दों में यौन इच्छा खत्म हो जाती है और उन्हें नींद आने लगती है.
4. इससे शारीरिक और मनोवैज्ञानिक स्तर पर रिलैक्स होने का एहसास होता है.

5. लोगों के बीच यह ग़लतफहमी है कि हस्तमैथुन से यौन संबंधों पर बुरा असर पड़ता है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह पूरी तरह से ग़लत धारणा है. असलियत में इसके उल्टा होता है और हस्तमैथुन से एक बेहतर यौन संबंध बनाने का मौका मिलता है. इससे उन महिलाओं को भी मदद मिलती है जिन्हें ऑर्गेज्म नहीं होने की समस्या होती है.

Hrithik selling Paapad on street

जयपुर- ऋतिक रोशन की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिनमें वे पापड़ बेचते नजर आ रहे हैं।
फोटोज कुछ दिनों पहले जयपुर से करीब 90 किमी. दूर सांभर रोड पर क्लिक की गई हैं। वे वहां अपकमिंग फिल्म 'सुपर 30' की शूटिंग कर रहे थे, जिसमें वे सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार की भूमिका में नजर आएंगे। ऋतिक किरदार में इस कदर घुस गए हैं कि शूटिंग के दौरान उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा था।

एक अप्रेल से पहले निपटा ले ये काम वरना होंगे परेशान

एक अप्रेल से पहले निपटा ले ये काम वरना होंगे परेशान

चालू वित्त वर्ष 2017-18 खत्म होने में अब सिर्फ 39 दिन का ही समय बचा है। एक वित्त वर्ष के दौरान लोग टैक्स की बचत के लिए तरह-तरह के विकल्पों में निवेश करते हैं, लेकिन इन विकल्पों में किया गया निवेश तभी टैक्स बचत का फायदा देता है, जब एक वित्त वर्ष के दौरान एक नियत तारीख तक निश्चित निवेश बरकरार किया जाए।
ऐसा न करने पर हमें नुकसान होता है यानी हमें पेनाल्टी भी देनी पड़ जाती है। इनफिनिटी वर्ल्ड अपनी इस खबर के माध्यम से आपको ऐसे ही कुछ विकल्पों के बारे में बता रहा है जो 31 मार्च तक आपको एक निश्चित निवेश राशि सुनिश्चित करनी होगी। ऐसा नहीं करने पर आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। नेशनल पेंशन सिस्टम: नेशनल पेंशन सिस्टम एक बेहतर निवेश विकल्प माना जाता है। यह टैक्स सेविंग के लिहाज से भी अच्छा विकल्प माना जाता है। अगर आपने भी एनपीएस में अपना अकाउंट खुलवा रखा है तो यह सुनिश्चित कर लें कि 31 मार्च 2018 से पहले-पहले आपके अकाउंट में मिनिमम 1,000 रुपए जमा कराए जा चुके हों। ऐसा न होने की सूरत में आपका अकाउंट फ्रीज भी हो सकता है। आपको फिर से अपना अकाउंट एक्टिव करवाने के लिए 100 रुपए की पेनाल्टी देनी होगी। सुकन्या समृद्धि स्कीम: बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिहाज से सुकन्या समृद्धि योजना को एक बेहतर स्कीम माना जाता है। इस स्कीम के तहत खोले गए अकाउंट में भी एक वित्त वर्ष के दौरान 1,000 रुपए जमा करवाना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं होता है तो मिनिमम डिपॉजिट न होने की सूरत में आपको 50 रुपए की पेनल्टी देनी पड़ सकती है। ब्लिक प्रॉविडेंट फंड (पीपीएफ): टैक्स सेविंग और निवेश के लिहाज से पीपीएफ को भी एक बेहतर विकल्प माना जाता है। इस अकाउंट में भी एक निश्चित राशि सुनिश्चित करनी होती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप सुनिश्चित कर लें कि 31 मार्च से पहले आपके अकाउंट में 500 रुपए जमा किए जा चुके हों। ऐसा न होने पर आपको 50 रुपए जुर्माना अदा करना होगा और इसी के बाद आपका अकाउंट फिर से एक्टिव किया जाएगा। इन चीजों के अलावा आपको 31 मार्च के पहले सभी बैंक खातों में अपना आधार लिंकिंग, एमएफ-शेयर में आधार लिंकिंग या आपके द्वारा ली गई पॉलिसी में आधार लिंकिंग करवाना जरूरी है। इन सबके साथ ही आपको 31 मार्च तक अपना रिटर्न फाइल जमा करना है।

आज आपकी राशि क्या कहती है , जाने कैसा होगा आज का दिन

मेष (Aries) : आज आपका दिन अनुकूलता से परिपूर्ण रहेगा। आपको सभी कार्यों में सफलता मिलने से आप मन में हर्ष और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आर्थिक क्षेत्र में आपका दिन लाभदायक साबित होगा। मित्रों और सगे-संबंधियों का साथ मिलने से घरेलू वातावरण आनंद और उल्लास से भरा रहेगा। उत्तम वस्त्र और भोजन मिलेगा। मित्र वर्ग तथा शुभेच्छकों की तरफ से भेंट-उपहार से प्रसन्नता अनुभव करेंगे।

वृषभ (Taurus) : आज आपका मन अनेक प्रकार की चिंताओं से घिरा रहेगा। स्वास्थ्य भी नरम- गरम रहेगा। विशेष रूप से आंख में तकलीफ होगी। स्नेहीजनों और परिवारजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। आपके द्वारा अपनाए गए कार्य अधूरे रहेंगे। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। उचित पारिश्रमिक न मिलने से मन में निराशा हो सकती है। गलत निर्णय से गलतफहमी खड़ी न हो इसका ध्यान रखें।

मिथुन (Gemini) : परिवार में पुत्र और पत्नी की तरफ से लाभदायक समाचार मिलेंगे। मित्रों के साथ मिलन-मुलाकात आपको आनंदित करेंगे। व्यापारी वर्ग की आय में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी। विवाहोत्सुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। स्त्री मित्रों की तरफ से लाभ मिलेंगे। आनंददायक प्रवास का आयोजन होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क (Cancer) : गणेशजी नौकरी या व्यवसाय करने वालों के लिए आज का दिन खूब लाभदायक बताते हैं। नौकरीपेशा करने वालों पर उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहने से पदोन्नति होने की संभावना रहेगी। उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण मामलों के साथ भी खुले मन से चर्चा करेंगे। शारीरिक- मानसिक ताजगी का अनुभव करेंगे। माता के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। सरकार की तरफ से लाभ और सांसारिक सुख में वृद्धि होगी।

सिंह (Leo) : गणेशजी बताते हैं कि आज का दिन मध्यम फलदायक होगा। आप धार्मिक और मांगलिक कार्यों में उपस्थित रहेंगे। आपका व्यवहार न्याय प्रिय रहेगा। धार्मिक प्रवास का आयोजन होगा। स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। विदेश में रहने वाले स्वजनों का समाचार मिलेगा। उच्च पदाधिकारियों के साथ सावधानीपूर्वक बर्ताव करें। नौकरी धंधे में तकलीफ आ सकती है।

कर्क (Cancer) : गणेशजी नौकरी या व्यवसाय करने वालों के लिए आज का दिन खूब लाभदायक बताते हैं। नौकरीपेशा करने वालों पर उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहने से पदोन्नति होने की संभावना रहेगी। उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण मामलों के साथ भी खुले मन से चर्चा करेंगे। शारीरिक- मानसिक ताजगी का अनुभव करेंगे। माता के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। सरकार की तरफ से लाभ और सांसारिक सुख में वृद्धि होगी।

सिंह (Leo) : गणेशजी बताते हैं कि आज का दिन मध्यम फलदायक होगा। आप धार्मिक और मांगलिक कार्यों में उपस्थित रहेंगे। आपका व्यवहार न्याय प्रिय रहेगा। धार्मिक प्रवास का आयोजन होगा। स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। विदेश में रहने वाले स्वजनों का समाचार मिलेगा। उच्च पदाधिकारियों के साथ सावधानीपूर्वक बर्ताव करें। नौकरी धंधे में तकलीफ आ सकती है।

धनु (Sagittarius) : गणेशजी आपका आज का दिन मिश्र फलदायी बताते हैं। आज आपको पेट सम्बंधी समस्याएं खड़ी होंगी। संतानों का स्वास्थ्य और उनकी पढ़ाई के सम्बंध में चिंता से मन व्यग्र रहेगा कार्य में सफलता न मिलने से उत्पन्न क्रोध की भावना पर काबू रखें। प्रणय के लिए उचित समय है। प्रिय व्यक्ति के साथ रोमांचक क्षणों का आनंद उठा सकेंगे। साहित्य और लेखन के क्षेत्र में रुचि रहेगी। बातचीत तथा बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहना हितकर है।

मकर (Capricorn) : गणेशजी बताते हैं कि आपका आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा, जिससे मन में खिन्नता आ सकती है। शरीर में स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा। सार्वजनिक जीवन में मानहानि होने की आशंका है। छाती में दर्द भी हो सकता है।

कुंभ (Aquarius) : गणेशजी कहते हैं कि आज आप तन-मन से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल दूर होने से आपका उत्साह बढ़ेगा। भाई-बंधुओं से साथ मिलकर नए आयोजन को हाथ में लेंगे। उनके साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। लघु प्रयास होंगे। मित्रों और स्वजनों के साथ की मुलाकात आपके चित्त को प्रसन्न कर सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रणालियों द्वारा प्रभावकारी परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

मीन (Pisces) : क्रोध के कारण किसी के साथ तकरार या मनमुटाव होने की संभावना है। शारीरिक कष्ट का अनुभव होगा। विशेष रूप से आंख का ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्य और प्रेमीजनों द्वारा घर में विरोध का वातावरण बनेगा। गलत खर्च होगा। नकारात्मक विचार आपके मन पर हावी न हो जाए, इसका ध्यान रखें। खान-पान पर संयम रखें। सामान्य रूप से आज का दिन सोच-समझकर चलने जैसा है।